कोडरमा, अप्रैल 20 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि बिहार के पूर्णिया सदर थाना कांड के नामजद अभियुक्त मुकेश कुमार सिंह (पिता- बाबूलाल सिंह), निवासी ग्राम खेसकरी, थाना जयनगर, जिला कोडरमा, लंबे समय से फरार चल रहा है। मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक जमील अख्तर ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ 26 जून 2022 को इश्तिहार तामिला किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसने अब तक न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया है।पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्त शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.