आरा, अक्टूबर 14 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी पुलिस ने शराब के एक मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपित सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव निवासी दशई पासी का पुत्र वीरन पासी है। थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने बताया कि उक्त अभियुक्त पर मार्च माह में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें वह फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गड़हनी : अभियान चलाक 20 कुष्ठ रोगियों की खोजबीन गड़हनी। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण चिकित्सकों के दल के की ओर से क्षेत्र में खोजबीन की जा रही है। ग्रामीण चिकित्सक संघ के गड़हनी प्रखंड अध्यक्ष डॉ शेष कुमार ने बताया कि मंगलवार तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 24 मरीजों की खोजबीन ...