कोडरमा, जुलाई 1 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। न्यायालय के आदेश पर फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सतगावां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त कौशल कुमार, ग्राम डुमरी, के घर पर इश्तेहार तामिला किया। यह कार्रवाई कोडरमा न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में की गई। जानकारी के अनुसार, सतगावां थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह सशस्त्र बल के जवानों के साथ डुमरी गांव पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों एवं गवाहों की मौजूदगी में अभियुक्त के घर के बाहर ढोल-नगाड़े बजवाकर मुनादी कराई, ताकि गांव के लोगों को न्यायालय के आदेश और आरोपी की फरारी की जानकारी मिल सके। इसके बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द न्यायालय अथवा थ...