सीतामढ़ी, मार्च 14 -- सीतामढ़ी। पुनौरा थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में एक पुराने मामले के फरार नामजद अभियुक्त के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इस्तेहार चिपकाया है। जानकारी के अनुसार, मनियारी गांव निवासी मंतोष कुमार लंबे समय से फरार चल रहा है। समन और वारंट जारी होने के बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुनौरा थाना पुलिस ने उसके पैतृक आवास पर सार्वजनिक रूप से इस्तेहार चिपकाया। पुलिस ने इस्तेहार चिपकाते हुए स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपित के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि यदि निर्धारित समय के भीतर अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.