हजारीबाग, अप्रैल 8 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव पुलिस ने थाना कांड संख्या 203/22 के प्राथमिकी अभियुक्त अनुज कुमार पांडेय, पिता भुनेश्वर पांडेय, ग्राम केमो, थाना केरेडारी निवासी के घर पर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई बड़कागांव थाना के पुअनि भगवान सिंह ने सशस्त्र बल के सहयोग से ढोल-नगाड़ा बजाकर की। साथ ही दो साक्षी गवाहों की उपस्थिति में केरेडारी बाजार में भी इश्तेहार की एक प्रति चिपकाई गई।भगवान सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्त कई वर्षों से फरार चल रहा है। इसके बावजूद यदि वह न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो न्यायालय के आदेशानुसार उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...