पलामू, मार्च 9 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के रेहला थाने की पुलिस ने झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के 2022 से फरार अभियुक्त अमीन अंसारी के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाकर उसे निर्धारित तिथि को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए उसके परिजनों को हिदायत दी गयी। फरार अभियुक्त अमीन अंसारी ग़ढ़वा जिले के डंडाई थाने के गयाडीह (बैलाझाखरा) का निवासी है। पुलिस ने अभियुक्त के परिजनों की उपस्थिति में इश्तेहार चिपकाकर उसे कोर्ट में उपस्थित होने का चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...