सीवान, जून 13 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा किया। नामजद अभियुक्त बिटु कुमार यादवके के विरुद्ध न्यायालय द्वारा उद्घोषणा जारी की गई है। पुलिस टीम ने अभियुक्त के मुहआरी आवास पर पहुंचकर न्यायालय का इश्तेहार चस्पा किया। महाराजगंज थाना के पुलिस उप निरीक्षक ललन सिंह ने इस बात की जानकारी दी तथा निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना दी। बताया गया कि मामले में वारंट जारी होने के बावजूद अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। यदि वह निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई पुलिस पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में स...