बक्सर, अगस्त 21 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। कोरानसराय थाना क्षेत्र के कमधरपुर गांव में शुक्रवार को झारखंड पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा किया। हजारीबाग न्यायालय ने इश्तेहार जारी किया था। पुलिस के अनुसार कोरानसराय थाना क्षेत्र के कमधरपुर गांव निवासी काशीनाथ उपाध्याय के पुत्र हरि उपाध्याय के खिलाफ झारखंड के हजारीबाग कोर्ट ने इश्तहार जारी किया था। फरार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस का कहना है कि आरोपित काफी दिनों से फरार चल रहा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा-भागा फिर रहा है। कोरानसराय पुलिस के सहयोग से झारखंड पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है। पुलिस का कहना है कि हाजिर नहीं होने की स्थिति में कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...