सिमडेगा, अक्टूबर 3 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो थाना कांड संख्या 24/2026 के फरार अभियुक्त बानो निवासी अल्तमस कुरैशी के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार इश्तिहार चिपकाया। आरोपी कुछ दिन पूर्व शहनवाज अंसारी को लोहे की रड से वार कर घायल कर दिया था। इसके बाद आरोपी फरार है। थाना प्रभारी ने कहा कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इश्तिहार तामिला के बाद अब कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। - यह भी पढ़ें- Bokaro News: लूटकांड के फरार अभियुक्त के घर चिपका इश्तेहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...