रामगढ़, फरवरी 4 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पुलिस ने पतरातू कांड संख्या 23/2019 (जीआर केस नंबर 665/2020) के फरार अभियुक्त सयाल निवासी शमशाद अंसारी के घर बुधवार को इश्तिहार लगाया। इसके अलावा जीआर केस नंबर 662/2020 के अभियुक्त भुरकुंडा पटेलनगर निवासी अनुराग सिंह, सीता देवी और नीता देवी के घर इश्तिहार लगाया। मौके पर भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यदि इश्तिहार के बाद भी अभियुक्त हाजिर नहीं होते हैं तो आगे सख्त कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.