हजारीबाग, अप्रैल 23 -- बरही प्रतिनिधि। बरही थाना में दर्ज मामले के फरार अभियुक्तों के घर पर और पंचायत भवन में बरही थाना पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। बरही थाना क्षेत्र के लेंगुरा बसरिया के रहने वाले प्रमोद कुमार न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इस कारण से घर पर न्यायालय में हाजिर होने का इश्तेहार चिपकाया गया। वहीं बरही थाना क्षेत्र के दुलमाहा गांव के रहने वाले फरार अभियुक्त राजकुमार यादव के घर पर और पंचायत भवन में बरही थाना पुलिस ने न्यायालय में हाजिर होने के लिए इश्तेहार चिपकाया । यह भी पढ़ें- दहेज हत्या मामले के फरार आरोपित के घर पर चिपकाया इश्तेहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.