अररिया, अप्रैल 6 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र के बिसहरिया पंचायत अंतर्गत अकरथापा गांव में भूमि विवाद से जुड़े हत्याकांड के 45 फरार अभियुक्तों के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को लेकर भरगामा पुलिस ने इश्तेहार चिपकाए। घटना पिछले साल की बताईगयी है। बताया गया कि न्यायालय के आदेश की लगातार अवहेलना किए जाने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया। बताया जा रहा है कि मामले में नामजद अभियुक्तों को कई बार नोटिस भेजकर आत्मसमर्पण करने और जमानत लेने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद अभियुक्तों ने न तो न्यायालय के समक्ष पेशी दी और न ही किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया अपनाई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पहले गांव में मुनादी कराई गई और इसके साथ ही अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चिपकाए गए। इस दौरान पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.