भागलपुर, फरवरी 5 -- भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव बुधवार की दोपहर पीरपैंती थाने पहुंचे और वहां औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर का गहन जायजा लिया, कार्यालयों, बैरकों आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद थानाध्यक्ष नीरज कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों, अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की और कार्य प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों की गहन जांच की और सभी को निर्देश दिया कि वर्तमान प्रगति का दोगुना लक्ष्य हासिल किया जाए। एसएसपी ने कुल आठ अनुसंधानकर्ताओं की समीक्षा की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार अनुसंधानकर्ताओं संगम कुमारी, अविनाश राय, ब्रज किशोर चौधरी और जनक को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत करने की बात कही। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.