मधुबनी, जुलाई 28 -- बासोपट्टी, एक संवाददाता। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ ने मंगलवार को बासोपट्टी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की, अभिलेखों का निरीक्षण किया और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लंबित मामलों की समीक्षा ग्रामीण एसपी ने एसडीपीओ सदानंद कुमार से बासोपट्टी थाना क्षेत्र समेत अनुमंडल की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने प्रगति प्रतिवेदन, वाहन जांच अभियान, शराबबंदी, गुंडा पंजी, डकैती, लूट, गृहभेदन, हत्या पंजी तथा एसआर पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके अलावा संगठित अपराधियों की गतिविधियों और इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

नेपाल सीमा की सुरक्षा ग्रामीण एसपी ने कहा कि बासोपट्टी नेपा...