गया, मई 24 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के धरहारा और टनकुप्पा थाना क्षेत्र के अठकुरवां गांव में रविवार को पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। गया न्यायालय के आदेश पर फतेहपुर और टनकुप्पा पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। धरहारा निवासी प्रदीप कुमार करीब दस वर्षों से फरार चल रहा था, जबकि अठकुरवां निवासी रामप्रवेश मांझी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट मामले में वांछित है। कई नोटिस और वारंट के बावजूद दोनों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। पुलिस ने घर से कई सामान जब्त कर थाना में जमा कराया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...