फरीदाबाद, मई 3 -- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी एक डेंटिस्ट (दांतों के डॉक्टर) ने सेक्टर-17 पुल से आगरा नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बावजूद करीब तीन घंटे तक गोताखोरों के मौके पर नहीं पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर सड़क जाम कर दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। घटना शनिवार शाम की है। करीब 19 घंटे बीतने के बाद भी लापता डॉक्टर का कुछ पता नहीं चल सका है। मूलरूप से बल्लभगढ़ के दयालपुर गांव हाल बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी निवासी डॉक्टर सचिन अपनी पत्नी मंजू और बच्चों के साथ ग्रेटर फरीदाबाद की एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी में अपनी बहन के यहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। वहां से वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- दिल्ली-आगरा हाईवे पर होगा AI का पहरा, तीसरी आंख से नहीं बचेगा कोई गुनाहगाड़ी...