फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद नगर निगम सदन की बजट बैठक 28 मार्च को होगी। बजट में नियमित हुई कॉलोनियों से वसूले जाने वाले विकास शुल्क का ब्याज माफ करने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो यह लोगों के लिए बड़ी राहत होगी। इसके अलावा करोबारियों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य किया जा सकता है। फरीदाबाद नगर निगम सदन की बजट बैठक 28 मार्च को दोपहर 12 बजे निगम सभागार में किया जाएगा। मेयर प्रवीण जोशी ने इनके आदेश जारी कर दिए हैं। बजट में नियमित हुई कॉलोनियों से वसूले जाने वाले विकास शुल्क का ब्याज माफ करने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो यह लोगों के लिए बड़ी राहत होगी।अनिवार्य हो सकता है लाइसेंस लेना नगर निगम प्रशासन ने नए वित्त वर्ष के लिए करीब 2250 करोड़ रुपये का संभावित बजट तैयार किया है। जिसका करीब 60 फीसदी पैसा विकास कार्यों...