नई दिल्ली, फरवरी 9 -- रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के लिए खबरों में बने हुए हैं। हाल में ये खबर सामने आई थी कि एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग के बाद ये फिल्म छोड़ दी थी। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस ने रणवीर से 40 करोड़ के कंपनसेशन की मांग की है। डॉन 3 को लेकर प्रोडक्शन हाउस का खर्चा हुआ, समय की बर्बादी हुई जिस वजह से ये कंपनसेशन मांगा गया है।रणवीर को देने होंगे 40 करोड़? वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर से 40 करोड़ के नुकसान की मांग की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रोडक्शन हाउस ने अपनी कंपनी में काम कर रहे कई लोगों को नौकरी छोड़...