फरसौली रोडवेज कार्यशाला में कूड़े का अंबार, ग्रामीणों में रोष
नैनीताल, मई 13 -- भवाली, संवाददाता। फरसौली स्थित रोडवेज कार्यशाला में महीनों से जमा कूड़े के ढेर ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। भवाली रोडवेज की बसों से दिल्ली, देहरादून, आगरा और बरेली समेत विभिन्न शहरों से आने वाला कचरा कार्यशाला परिसर के पास फेंका जा रहा है, लेकिन उसके उठान और निस्तारण की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्र में गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।लोगों का आरोप है कि रोडवेज विभाग बसों की सफाई से निकलने वाले कचरे को खुले में ही जमा कर रहा है। ग्रामीण हिमांशु भट्ट और कन्नू लोशाली ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब रोडवेज के कूड़े को उठाने के लिए भी प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी आए और चले गए, लेकिन किसी ने समस्या के समाधान की गंभीरता नहीं दिखाई। ग्रामीणों ने चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.