गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र के अटौर गांव में जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में भतीजे नेही चाचा पर फरसे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुरी तरह लहूलुहान हुए चाचा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गांव अटौर निवासी मोहित रेपिडो बाइक चलाता है, जबकि उसके पिता बालकिशन और चाचा योगेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे मोहित और उसके पिता बालकिशन के बीच जमीन बेचकर रकम देने को लेकर कहासुनी हो गई। मोहित पिता पर लगातार दबाव बना रहा था। शोर-शराबा सुनकर योगेंद्र सिंह दोनों को शांत कराने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में भड़ककर मोहित घर में रखा फरसा उठा लाया और बीच-बचाव कर रहे चाचा योगेंद्र पर ताब...