बांदा, दिसम्बर 21 -- बांदा। संवाददाता बबेरू थाना क ग्राम मंठा निवासी अमर सिंह पुत्र जगदेव ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि बीते दिवस जब वह रात में घर में सो रहा था। उसी समय ग्राम भभुवा निवासी जन्मेजय पुत्र कालिका ने घर में आकर गाली-गलौज की। मना करने पर फरसे से वार कर दिया। इससे पैर में चोट आयी है। भतीजा अनिल पुत्र राजाराम ने बीच-बचाव किया तो उसे भी फरसा मारकर घायल कर दिया। पुलिस को सूचना दी। जन्मेजय अक्सर जानमाल की धमकी देता है। उसे योगेंद्र व ध्रुपद उकसाते हैं। घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित जन्मेजय, योगेंद्र, ध्रुपद की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...