बदायूं, मार्च 25 -- मथुरा में गोरक्षक फरसा वाले बाबा की मौत के विरोध में बजरंग दल ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। अतुल बजरंगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एमएफ हाईवे के मुख्य चौराहे पर गोतस्करों का पुतला फूंका। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त जांच टीम बनाने और निर्दोष गोरक्षकों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेकर उन्हें ससम्मान रिहा करने की मांग की गई है। इस मौके पर अतुल बजरंगी, रितिक हिन्दू, अवधेश तिवारी, मनोज कुमार, विजय, शिवम वर्मा, सुनील यादव, अमित सिंह, करन दक्ष, सचिन कुमार, नन्हें और संजू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...