फरसा बाले बाबा हत्याकांड की जांच की मांग, ज्ञापन सौंपा
शाहजहांपुर, मार्च 24 -- पुवायां। सोमवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मथुरा में गौरक्षक चन्द्रशेखर महाराज उर्फ फरसा बाले बाबा की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मामले की अतिरिक्त जांच कमेटी बनाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि गौरक्षकों पर दर्ज गंभीर धाराओं के मुकदमे वापस लेकर उन्हें ससम्मान रिहा किया जाए। साथ ही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मांग के अनुसार गौमाता को राज्य माता का दर्जा देने, प्रदेश में वैध-अवैध वधशालाओं को बंद कराने और सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर गौतस्करी रोकने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में विवेक मिश्रा, अभिषेक सिंह, विक्रम मिश्रा, जसवीर सिंह, सुभाष सिंह, विपुल सिंह, शिवम, अमन श्रीवास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.