मऊ, अप्रैल 12 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के फरसरा खुर्द गांव के सिवान में रविवार की दोपहर तेज हवा के बीच अज्ञात कारणों से लगी आग ने घंटों ने कहर बरपाया। आग से पंद्रह बीघा गेहूं की फसल और भूसा बनाने के लिए छोड़ा गया डंठल जलकर राख हो गया। गनीमत रहीं की समय से फायर ब्रिगेड पहुंच गया। नही तो आग गांव में पहुंच जाती और बड़ा हादसा हो सकता था। लगभग तीन घंटे कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों और फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा खुर्द गांव के सिवान में रविवार की दोपहर लगभग एक बजे अचानक गेहूं के खेत में आग की लपट देख ग्रामीण बदहवास हो गए और बाल्टी लेकर खेत की ओर भाग निकले। तेज हवा के झोंकों के बीच आग चंद मिनटों में ही कई बीघे खड़ी गेहूं के फसल में फैल गई। आग क...