मधुबनी, जनवरी 28 -- हरलाखी। फरवरी 2017 से लंबित भुगतान को लेकर पीड़ित शिक्षक ने विभिन्न अधिकारियों को आवेदन दिया है। पीड़ित रामएकवाल ने बताया कि प.शि. नया प्रा. वि. नरेला, प्रखण्ड कलुवाही में कार्यरत हूं। मेरा वेतन भुगतान फरवरी 2017 से लंबित है। इस क्रम में दिनांक 24-06-2025 को डीएम मधुबनी के द्वारा वेतन भुगतान के लिए आदेश निर्गत किया गया। जिसकी एक प्रति प्रखंड शिक्षा पदाधिकार कलुआही को अनुलग्न किया गया। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी कलुवाही के द्वारा उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। मैं कार्यालय के चक्कर लगाते हुए पुरी तरह से थक चुका हूँ। भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इसका मामला संज्ञान में है। अपडेट आ गया है। जल्द भुगतान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...