फरवरी से वेतन रोके जाने से प्रधानाचार्य से रखता था बैर
बागेश्वर, जुलाई 18 -- बागेश्वर। राइंका भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या के आरोपी प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सिराड़ी के बारे में प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फरवरी में वेतन रोके जाने के बाद से वह प्रधानाचार्य से रंजिश रखने लगा था। उसे यह संदेह था कि प्रधानाचार्य की शिकायत पर ही खंड शिक्षा अधिकारी ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। इसके बाद से वह बदले की भावना पाल रहा था। जानकारी के अनुसार, आरोपी पर कार्य में लापरवाही और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लगते रहे थे। शिकायतों के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी आशाराम ने फरवरी से उसका वेतन रोकने के आदेश दिए थे। यह भी पढ़ें- बागेश्वर में प्रधानाचार्य की क्लर्क ने चाकू से गोदकर हत्या की इसके बाद से आरोपी का प्रधानाचार्य के प्रति आक्रोश बढ़ गया था। मृतक के भाई गोकुल चंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.