नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में यमुना पर क्रूज यात्रा अगले माह से शुरू हो सकती है। दिल्ली सरकार के निर्देश पर मुंबई में क्रूज लगभग तैयार हो गया है। अगले सप्ताह इसे दिल्ली लाने की योजना है जिसके बाद दिल्लीवासी इस पर यात्रा कर सकेंगे। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को मुंबई में तैयार किए जा रहे इस क्रूज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह क्रूज आगामी फरवरी माह से लोगों के लिए यमुना में चलने लगेगा। इसमें लोगों के लिए खाने-पीने एवं मनोरंजन की भी व्यवस्था होगी। दिल्ली सरकार यमुना को लगातार स्वच्छ बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके साथ ही यमुना को पर्यटन के लिए भी तैयार किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि यमुना किनारे पर्यटक बढ़ेंगे तो इसे स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। इसे ध्यान में रखते हुए यमुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.