रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को उप श्रम आयुक्त केके गुप्ता के साथ सिडकुल में बैठक की। इसमें इंजीनियरिंग उद्योगों में फरवरी से देय परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए) को शीघ्र लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बैठक के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों ने बताया कि निर्धारित समय पर वीडीए लागू न होने से श्रमिकों में असंतोष बढ़ रहा है, जिसका असर औद्योगिक माहौल पर पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप की अपील की। उप श्रम आयुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल श्रम आयुक्त से वार्ता की। यह भी पढ़ें- पंतनगर सिडकुल की दो कंपनियों के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन श्रम आयुक्त ने प्रतिनिधियों की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और शीघ...