नई दिल्ली, फरवरी 13 -- राजधानी दिल्ली का तापमान बीते पांच दिनों से लगातार सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। दिन भर निकलने वाली तेज धूप के कारण फरवरी में ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम में आए बदलाव के कारण धूप में कुछ देर बैठना भी मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले समय में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। दिल्ली में आमतौर पर जनवरी के पहले पखवाड़े के बाद भी ठिठुरन वाली सर्दी बनी रहती है। फरवरी के महीने में हल्की सर्दी रहती है और लोगों को धूप में बैठना पसंद आता है। हालांकि, इस बार अभी से धूप तीखी होने लगी है। दिन के 11 बजे के बाद ही धूप इतनी कड़ी हो रही है कि कुछ देर भी बाहर बैठना मुश्किल हो रहा है। दिन के समय ज्यादातर लोग हल्के कपड़ों में दिखने लगे हैं। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग...