नई दिल्ली, फरवरी 19 -- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फरवरी 2026 बेहद खास साबित हो रहा है। इस महीने अलग अलग क्षेत्रों में कई बड़ी भर्तियां निकली हैं, जिनमें बैंकिंग, रक्षा सेवाएं के साथ - साथ कई अन्य सेवाएं तक शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि अलग अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कहीं आईटी प्रोफेशनल्स के लिए मौके हैं तो कहीं ऑफिसर लेवल की पोस्ट, और कहीं अनुभव वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष भर्ती निकाली गई है। ऐसे में यह समय सरकारी नौकरी पाने की दिशा में मजबूत कदम उठाने का है।बैंकिंग सेक्टर में शानदार मौका सबसे पहले बात करें Bank of Baroda की, जहां आईटी क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए बड़े स्तर पर भर्ती जारी है। बैंक ने सीनियर मैनेजर, ऑफिसर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर,...