नई दिल्ली, जनवरी 31 -- सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस सलमान खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि, बैटल ऑफ गलवान से पहले ही फैंस सलमान खान को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। सलमान खान की साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। तेरे नाम के साथ फरवरी के महीने में दो और फिल्में री-रिलीज होने जा रही हैं।फरवरी में दोबारा रिलीज हो रहीं ये तीन फिल्में सलमान खान के साथ जो दो और फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है उनके नाम हैं- देवदास और युवा। सलमान खान की फिल्म तेरे नाम 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देवदास 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और युवा 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज...