मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जमीन खरीद-बिक्री करने वालों के लिए अच्छी खबर है। फरवरी महीने में रविवार को भी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। महाशिवरात्रि की छुट्टी छोड़कर फरवरी महीने के सभी रविवार को निबंधन कार्यालय सामन्य दिनों की तरह काम करेंगे। आमलोग अपनी सुविधा के अनुसार रविवार को भी निबंधन कार्यालय में जाकर जमीन, मकान आदि दस्तावेज का निबंधन करा सकेंगे। रविवार को कार्यालय खुले रहने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार काम निपटाने का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। विभागीय सूत्रों का कहना है, कि रविवार को निबंधन की सुविधा मिलने से भीड़ का दवाब कम होगा और लोगों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग के इस निर्णय से खासकर उनलोगों को फायदा होगा जो नौकरी, व्यवसाय या अन्य किसी कारण से सप्ताह के सामान्य कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.