हरिद्वार, फरवरी 17 -- धर्मनगरी में इस फरवरी में गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। तेज धूप ने ठंड का अहसास कम कर दिया है। दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। आईआईटी रुड़की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। इससे पहले, सोमवार को अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस प्रकार एक दिन में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 14 दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग नौ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इससे पहले, तीन फरवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...