नई दिल्ली, फरवरी 1 -- फरवरी 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस माह पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक कई व्रत-त्योहार आते हैं। इस माह मांगलिक कार्य जैसे, गृह प्रवेश, शादी-विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त है। क्योंकि 9 दिसंबर 2025 को अस्त होने वाले शुक्र ग्रह 1 फरवरी 2026 को बाहर आएंगे। इस दिन शुक्र मकर राशि में रहेंगे। ज्योतिष मान्यतानुसार, शुक्र अस्त होने के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य रुक जाते हैं। वहीं, जब शुक्र उदय होते हैं, तो सभी शुभ कार्य दोबारा से शुरू हो जाती है। चलिए जानते हैं कि इस माह विवाह के लिए शुभ मुहूर्त कब-कब रहेगा। गुरु और शुक्र का महत्वधार्मिक मान्यता है कि विवाह मुहूर्त तय करते समय गुरु (बृहस्पति) और शुक्र दोनों को शुभ अवस्था (उदय) में होना अनिवार्य माना जाता है। अगर दोनों में से कोई भी अस्त हो जाए तो विवाह नहीं...