सीवान, फरवरी 28 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के खानपुर खैरांटी समेत कई पंचायत के पीडीएस दुकानदारों को फरवरी माह का राशन आबंटित नहीं हो सका, जिससे प्रखंड के हजारों राशन कार्डधारक पूरे महीने अनाज से वंचित रहे। महाशिवरात्रि और रमजान जैसे पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र लोगों को उम्मीद थी कि समय पर राशन मिलेगा, लेकिन हकीकत इसके उलट रही। शुक्रवार को दुकानों पर राशन की आस में कार्डधारक दिनभर चक्कर लगाते रहे, पर दुकानदारों के पास वितरण के लिए अनाज ही नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब दुकानों तक राशन नहीं पहुंचा तो दुकानदार वितरण कैसे करते। पूरे महीने उपभोक्ता अनिश्चितता और परेशानियों के बीच रहे। इस संबंध में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि सभी पीडीएस दुकानदारों को अनाज का आबंटन पूर्व में कर दिया गया था,...