कटिहार, फरवरी 26 -- कटिहार,। कटिहार एवं आसपास के इलाके में फरवरी का आखिरी सप्ताह मौसम के मिजाज में बदलाव का संकेत दे रहा है। अगले 48 घंटे के बाद दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अभी बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन धीरे-धीरे पारा चढ़ने लगा है। सुबह और देर शाम हल्की ठंड का अहसास रहेगा, जबकि दोपहर में धूप तेज होने से पसीना छूट सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार जिले में आसमान फिलहाल साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है, जिससे नमी कम हो रही है। आने वाले दिनों में भी तेज धूप और शुष्क हवा का असर बना रहने की संभावना है। अम जीवन पर मौसम का असर मौसम के इस बदलाव का असर आम जीवन पर साफ दिखने लगा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.