मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। किसान निबंधन को लेकर मुख्यालय के निर्देश पर जिले में फिर से विशेष अभियान चलने की तैयारी है। इसको लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक कर सभी प्रखंडों में किसानों के निबंधन एवं ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की। प्रगति को असंतोषजनक मानते हुए उन्होंने विशेष अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि किसानों का शत प्रतिशत निबंधन और ईकेवाईसी कराना सरकार की प्राथमिकता सूची में है। किसानों के निबंधन और ई-केवाईसी की गति को और तेज करने की जिम्मेदारी सभी सीओ व आरओ को दी गई है। कहा कि किसानों के निबंधन एवं ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी तरह सरल, पारदर्शी और सुगम बनाया गया है। किसान घर बैठे bhfr.agristack.gov.in पोर्टल पर जाकर निबंधन की प्रक्रिया ...