फरवरी के अंतिम सप्ताह में फिर टीईटी कराएगा आयोग
प्रयागराज, नवम्बर 2 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग फरवरी 2027 के अंत में फिर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) कराने की तैयारी में है। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह एवं न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने वसीम अहमद की अपील पर सुनवाई करते हुए टीईटी का प्रस्तावित कार्यक्रम मांगा था। इस पर चयन आयोग ने प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली है जिसे हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल तो चयन आयोग तीन नवंबर को छह मंडल मुख्यालयों आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज व वाराणसी के 131 केंद्रों पर विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने जा रहा है। इसमें 1.06 लाख सेवारत शिक्षक व स्पेशल एजुकेर्ट्स पंजीकृत हैं। इसके बाद चार महीने के अंदर दूसरी टीईटी कराई जाएगी जिसमें सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.