मुरादाबाद, फरवरी 2 -- मुरादाबाद। जनवरी का आखिरी हफ्ता बारिश की फुहारों में भीगने के बाद फरवरी का आगाज भी भीगा भीगा हुआ। मुरादाबाद में रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक साढ़े छह मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। फिलहाल अगले दो-तीन दिनों में अब बारिश होने की संभावना नहीं है। इस बार जनवरी के महीने में मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के अधिकांश इलाकों में शीतलहर का जबरदस्त प्रकोप रहा और फिर जनवरी की विदाई होने से पहले बारिश ने दस्तक दे दी। जनवरी के आखिर में रो राउंड में 28 मिलीमीटर बारिश हुई। जनवरी बीतने के बाद फरवरी की शुरुआत बारिश के साथ हुई। रविवार तड़के आसमानी बिजली की जबरदस्त कड़क और बादलों की जोरदार गड़गड़ाहट के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार को सुबह के बाद देर शाम भी हल्की बारिश हुई। मुरादाबाद में जीआईसी स्थित राजकीय मौसम वेधशाला पर रविव...