जौनपुर, मई 13 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जीतापुर उसरांव गांव से पिंडरा, वाराणसी गई बारात से लौटते समय फरमाइशी गीत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गांव की पुलिया के पास जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे बारात से लौट रहे लोगों के बीच डीजे पर फरमाइशी गीत बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान पवन पुत्र प्रेमप्रकाश, मिथुन पुत्र स्व. साहबलाल, गंगा पुत्र रामखेलावन, पियुष पुत्र प्रेमशंकर सहित पांच लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- नाचने से मना करने पर युवक की पिटाई, चार ...