जौनपुर, मई 13 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जीतापुर उसरांव गांव से पिंडरा, वाराणसी गई बरात में किसी फरमाइशी गाने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद घर लौटते समय और बढ़ गया। जीतापुर उसरांव पुलिया के पास जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मंगलवार रात करीब 12 बजे बरात से लौट रहे लोगों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान पवन, मिथुन, गंगा, पियूष सहित पांच लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- फरमाइशी गीत को लेकर बारातियों में हुई मारपीट मारपीट में 22 वर्षीय विशाल राय और 19 वर्षीय आकाश राय का सिर फट गया, जबकि 31 वर्षीय रवि राय और 28 वर्षीय प्रेमशंकर राय क...