मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के फरदो पुल के समीप गुरुवार सुबह 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इसकी जानकारी मिलते ही सदर थानेदार नवलेश कुमार आजाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करता था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था। उसके पैर का अंगूठा और अंगुलियां कटी हुई हैं। थानेदार ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...