नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- एक्टर फरदीन खान इंडस्ट्री के सबसे चार्मिंग अभिनेताओं में से एक हुआ करते थे और फिर बीच में वह बिल्कुल गायब हो गए। इस दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था, उन्हें शराब पीने की बुरी लत लग चुकी थी। फरदीन ने बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट और रूटीन को सुधारा, तब जाकर वह फिट हुए। इसके अलावा उन्हें शराब पीने की खराब आदत पड़ गई थी, जिसे बिना छोड़े फिट नहीं हुआ जा सकता था। शराब-सिगरेट फिटनेस के रास्ते में किसी बड़े पत्थर से कम नहीं है, जिसे बिना हटाए आप आगे नहीं जा सकते। ऐसे में शराब को छोड़ना आसान नहीं था लेकिन एक्टर फरदीन खान ने सिर्फ 1 रात में ही इस लत को छोड़ दिया। उन्होंने खुद इस बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने एक रात में शराब पीना छोड़ा और इसे छोड़ने के बाद उनके दिमाग-शरीर पर क्या असर पड़ा?103 कि...