फरक्का बराज का फाटक खोलने का असर नहीं, खतरे के निशान से 50 से.मी. ऊपर जलस्तर
साहिबगंज, अगस्त 26 -- साहिबगंज/बरहड़वा। साहिबगंज में गंगा का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान से करीब 50 से.मी. ऊपर पहुंच गया है। शाम तक यहां का जलस्तर करीब 27.70 मी. पर था। हालांकि यहां बाढ़ की गंभीर स्थिति 28.30 मी. के ऊपर जलस्तर पहुंचने पर ही उत्पन्न होती है। यहां गंगा 27.25 मीटर पर खतरे के निशान को पार कर जाता है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आग्रह पर फरक्का बराज के कुल 109 में से 17 गेट फिलहाल पूरी तरह खोल दिए गए हैं। जबकि 63 गेट आंशिक रूप से खुले हैं। वहीं 29 गेट बंद हैं। इस तरह कुल 80 गेटों से पानी की निकासी हो रही है। गंगा के जलस्तर और पानी के बहाव में होने वाले बदलाव पर संबंधित विभाग की लगातार नजर है। एक पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि गंगा के जलस्तर और पानी के दबाव की स्थिति के अनुसार बैराज के गेटों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.