खगडि़या, सितम्बर 4 -- चौथम। एक प्रतिनिधि आगामी नौ सितंबर को आयोजित होने वाले जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के फरक्का जल संधि संवाद सह नीतीश कार्य संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गुरुवार की दोपहर चौथम प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय ने की। संचालन राकेश पासवान शास्त्री ने किया। बैठक में प्रखंड कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों एवं पंचायत अध्यक्षों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों तथा महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं में जिस तरह का जोश, उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा है, वह कार्यक्रम की सफलता का स्पष्ट संकेत है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बेलदौर: जदयू के बै...