खगडि़या, सितम्बर 7 -- खगड़िया,नगर संवाददाता। आगामी नौ सितंबर को बछौता स्थित एक विवाह भवन में होने वाले फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करने पटना से पहुंचे जदयू के प्रदेश महासचिव, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सह संवाद कार्यक्रम प्रभारी शम्भू प्रसाद कुशवाहा का जिला अतिथि गृह में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसइ दौरान जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यक्रम प्रभारी शम्भू प्रसाद कुशवाहा ने बछौता स्थित विवाह भवन पहुंचकर सभा स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के लिए तैयार किए जा रहे मंच, दर्शक दीर्घा, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा एवं स्वागत संबंधी तैयारियों का जायजा लि...