नई दिल्ली, जनवरी 23 -- भारत और बांग्लादेश में तनातनी के बीच बांग्लादेश पद्मा नदी पर बांध बनाने जा रहा है। गंगा के पानी को लेकर बनी फरक्का जल संधि के नवीनीकरण पर बात अटकी हुई है और बांग्लादेश अलग खिचड़ी पकाने लगा है। बांग्लादेश और भारत के बीच 1996 में हुई फरक्का जल संधि के तहत 1 जनवर से 31 मई तक दोनों देशों के बीच गंगा नदी के जल का बंटवारा होता है। यह संधि केवल 30 साल के लिए की गई थी जो कि 2026 में ही खत्म हो रही है। बांग्लादेश जल विकास बोर्ड ने पद्मा नदी पर बांध बनाने के लिए 50 हजार करोड़ टका से भी ज्यादा की राशि आवंटित कर दी है। बता दें कि पद्मा भी गंगा नदी का ही विस्तार है जो कि भारत से बांग्लादेश की ओर बहती है। अब बांग्लादेश की इस नई परियोजना से विवाद गहराने की आशंका बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि दोनों देशों के बीच संबंध खराब होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.