उन्नाव, फरवरी 14 -- उन्नाव। जनपद गोरखपुर में राप्तिनगर फेज-चार सेंट्रल बैंक के सामने रहनेवाली डा. नीता श्रीवास्तव गाजियाबाद से लखनऊ के लिए फरक्का एक्सप्रेस में बैठीं। ट्रेन सुबह सात बजे उन्नाव स्टेशन पर रुकी तो उनकी नींद खुली। उनका पर्स गायब था। पर्स में दस्तावेज के साथ 45000 रुपये और दो मोबाइल थे। वहीं, लखनऊ में कुतुबपुर डालीगंज निवासी मुस्कान पत्नी विशाल गुप्ता साबरमति एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। लखनऊ से उज्जैन जा रही थीं। उन्नाव स्टेशन आने पर कंधे पर टांग रखा पर्स खोला तो उसमें से पिंक कलर का छोटा पर्स गायब था। जिसमें 30,000 रुपये, चैन रखी थी। दोनों पीड़िताओं की तहरीर पर जीआरपी में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.