पटना, मई 5 -- बख्तियारपुर स्टेशन के पास सोमवार को डाउन लाइन से गुजर रही फरक्का एक्सप्रेस से कटकर एक ही परिवार की दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले, जिससे बख्तियारपुर स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आधार कार्ड से मृतक की पहचान अथमलगोला थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी संगीता कुमारी (40) और गयाजी के मानपुर थाने के बुनियादगंज इन्तर देवी के रूप में हुई है। रिश्ते में संगीता कुमारी की इन्तर देवी मौसी लगती थी।आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि दोनों महिलाएं गयाजी से किसी ट्रेन में सवार होकर बख्तियारपुर स्टेशन पहुचीं थीं। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात की मौत, शिनाख्त नहीं बख्तियारपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.