साहिबगंज, अप्रैल 17 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र लागू आचार संहिता के अनुपालन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान आरपीएफ ने फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध विदेशी शराब एवं बियर के साथ एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ बरहड़वा व सीआईबी मालदा की संयुक्त टीम ने फरक्का एक्सप्रेस में सघन तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान ट्रेन तिलडांगा रेलवे स्टेशन के समीप थी, तभी दिल्ली छोर स्थित एक लॉकर की जांच की गई। तलाशी के दौरान साहिबगंज निवासी कोच अटेंडेंट ऋषि कुमार पांडेय (35) की उपस्थिति में लॉकर से दो बैग में रखी विदेशी शराब बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने स्वीकार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.